कोरबा जिले के चारों विधानभा सीटों पर आठ बजे मतदान शुरू हो चुका है। इसके पहले करीब ४५ मिनट तक मॉक पोलिंग के जरिए ईवीएम की टेस्टिंग भी की गई थी। शहर के दर्री, मानिकपुर, पोड़ीबहार, रामपुर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के भठोरा, छुरी आदि मतदान केन्द्रों में वोटिंग शुरू हो चुकी है। हालांकि पहले घंटे का मतदान प्रतिशत अब तक नहीं मिल सका है। कोरबा विधानसभा के मतदान केन्द्र रामपुर में जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर मो. कैसर अब्दुल हक परिवार के साथ मतदान किया। इसी के साथ जिले के सभी मतदान केन्द्रों में मतदान की प्रक्रिया जारी है।