
प्रेमनगर में हत्या कांड, पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी दो सगे भाई फरार, तलाश में जुटी पुलिस
कोरबा. कुसमुंडा के प्रेमनगर में 10 अक्टूबर की रात खूनी झड़प हुई थी। इसमें एक युवक की मौत हो गई थी। दो लोगों को गंभीर चोटें आई थी। पुलिस ने हत्याकांड (Murder Case) के आरोप में पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। इसमें प्रेम नगर निवासी दिव्यांशु मिश्रा, आनंद नगर निवासी राहुल दास, नितेज दास उफ निकेश, कुचैना निवासी देव कुमार बिंझवार और आनंद नगर में रहने वाला इंद्र कुमार यादव शामिल हैं। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से जेल भेज दिया गया। पकड़े गए आरोपियों की उम्र 21 से 23 साल के बीच है।
घटना का कारण नवरात्र में दो पक्षों के बीच का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि प्रेमनगर (Prem Nagar) में दुर्गा उत्सव का आयोजन किया गया था। सात अक्टूबर की रात समिति ने एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया था। कार्यक्रम चल रहा था। इस बीच अभी खूंटे नाम का युवक पहुंचा। कार्यक्रम में खूंटे ने हंगामा किया था। इस पर समिति के कुछ युवकों ने खूंटे की पिटाई की थी। खूंटे ने मारपीट की जानकारी अपने मामा भानू खूंटे और राजेन्द्र खूंटे को दी थी।
भांजे के बचाव में दोनों प्रेमनगर पहुंचे थे। अन्य युवकों के साथ मिलकर भानू ने मंच पर हंगामा किया था। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम बंद हो गया था। इसी बात को लेकर आठ अक्टूबर की शाम दोनों पक्ष प्रेम नगर में टकरा गए थे। दोनों के बीच खूनी झड़प हुई थी। इसमें सुनील सिंह नाम के युवक की मौत हो गई थी। मृगेश और भानू को गंभीर चोटें आई थी। दोनों अस्पताल में भर्ती हैं।
Read More: मोबाइल से कर्मचारी ने चुराया महिला की अश्लील तस्वीरें, फेसबुक पर की दोस्ती फिर करने लगा ब्लैकमेल
पुलिस ने हत्या के आरोप में अभी तक पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। आधा दर्जन से अधिक युवकों की तलाश है। पुलिस को जानकारी मिली है कि घटना में 15 से 20 युवक शामिल थे।
मुख्य आरोपी दो सगे भाई, तलाश जारी
हत्याकांड का मुख्य आरोपी राजेश साहू और राकेश साहू फरार हैं। दोनों सगे भाई है। कुसमुंडा प्रेमनगर के निवासी हैं। दोनों की तलाश के लिए पुलिस संबंधित स्थान पर छापेमारी कर रही है। अभी तक दोनों भाई पकड़ में नहीं आए हैं।
मौखिक सूचना पर पुलिस ने नहीं की थी कार्रवाई
बताया जाता है कि सात अक्टूबर की रात जब दोनों पक्षों के बीच पहली बार विवाद और मारपीट हुई थी, इसकी जानकारी कुसमुंडा पुलिस को दी गई थी। सूचना मौखिक होने के कारण पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। पुलिस का कहना है कि आठ अक्टूबर की सुबह से शाम तक दोनों पक्षों घटना की रिपोर्ट नहीं किया।
Updated on:
10 Oct 2019, 7:44 PM IST
Published on:
10 Oct 2019, 7:44 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.