
सड़क दुर्घटना में पत्नी नहर में गिरी, बचाने पति ने लगाई छलांग, फिर ये हुआ...
कोरबा. कनकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइक टकरा गई। एक बाइक पर बैठी सिपाही की पत्नी नहर में गिर गई। महिला को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। परीक्षण कर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। महिला का पति नैला थाना में पदस्थ है। घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है। नैला थाना में पदस्थ सिपाही श्याम कुमार शांते पत्नी रजनी देवी को लेकर ससुराल जा रहा था। रास्ते में हसदेव दांयी तट नहर पर कनकी पेट्रोल पंप के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने सिपाही की बाइक को ठोकर मार दिया। सिपाही का संतुलन बिगड़ गया। दपंति नहर की एप्रोच रोड पर गिरे। पत्नी ने नहर के पानी में समा गई।
सिपाही ने पत्नी को बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। पत्नी को बाहर निकाला। तब तक रजनी की सांसे उखडऩे लगी थी। उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल कोरबा पहुंंचाया गया। परीक्षण कर चिकित्सक ने रजनी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जिला अस्पताल चौकी में मर्ग कायम किया है। बताया जाता है कि कुछ ही माह पहले सिपाही श्याम ने मानिकपुर चौकी क्षेत्र में रहने वाली रजनी के साथ प्रेम विवाह किया था। कुछ दिन श्याम की तबियत खराब थी।
मेडिकल जांच में टाइफाइड का खुलासा हुआ था। श्याम अपना इलाज कोरबा में करा रहा था। शनिवार को पत्नी के साथ मेडिकल चेकअप के लिए दोबारा बाइक से हसदेव दांयी तट नहर के रास्ते कोरबा आ रहे थे। रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। पुलिस की जांच में यह भी पता चला कि श्याम को समय पर किसी ने मदद नहीं की। तब घायल श्याम पत्नी की जान बचाने के लिए खुद नहर में कूद गया।
Updated on:
16 Sept 2018 08:37 pm
Published on:
16 Sept 2018 08:37 pm
