तीन सिपाहियों पर दर्ज हुआ उगाही का केस
पिछले हफ्ते सोमवार को बालकोनगर में परसाभांठा के पास शराब के नशे में धुत तीन सिपाहियों ने एक पिकअप को ओवर टेक किया। चालक से मारपीट कर १० रुपए की मांग की। ग्रामीणों ने सिपाहियों को घेर लिया। घटना की शिकायत पर बालकोनगर थाने में सिपाही विनोद सोनवानी, संतोष किंडो और सुनील राज के खिलाफ आईपीसी की धारा २९४ (अश्लील गाली गलौज), ५०६ बी (जान से मारने की धमकी), ३२३ (मारपीट), ३४१ (रास्ता रोककर), ३८४/३४ (धमकी देकर अवैध उगाही) का केस दर्ज किया है।