8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पढि़ए खबर आखिर क्यों इन आठ इंस्पेक्टरों का रूक गया है रिलीविंग आर्डर

-प्रभारी अधिकारी के भरोसे काम चल रहा है। जून का महीना गुजर गया, लेकिन शहर कोई नया थानेदार नहीं मिला है।
2 min read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Jul 05, 2018

पढि़ए खबर आखिर क्यों इन आठ इंस्पेक्टरों का रूक गया है रिलीविंग आर्डर

पढि़ए खबर आखिर क्यों इन आठ इंस्पेक्टरों का रूक गया है रिलीविंग आर्डर

कोरबा. चुनावी वर्ष में तबादले के नए फार्मूले से पुलिस का गणित गड़बड़ाने लगा है। कोतवाली में थानेदार का पद एक माह से खाली है। नए इंस्पेक्टर के नहीं आने से जिले में पदस्थ आठ इंस्पेक्टरों का रिलीविंग आर्डर भी रूक गया है। जिले में सबसे अधिक एफआईआर कोतवाली थाना क्षेत्र में दर्ज किए जाते हैं। लॉ एंड आर्डर और रोज-रोज होने वाले आपसी विवाद से भी पुलिस को दिन भर जूझना पड़ता है। ऐसी स्थिति में शहर में थानेदार का पद एक माह से खाली हो तो परेशानी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

इस पद के खाली होने का असर न सिर्फ आम आदमी पर पड़ रहा है, बल्कि की पुलिस पर भी पड़ रहा है। लंबित मामलों की जांच और हाल में दर्ज किए गए केस का निराकरण भी पुलिस के लिए चुनौती बन कर उभर रहा है। इंस्पेक्टर यदुमणी सिदार के रिलीव होने के बाद से कोतवाली थाने का प्रभार सब इंस्पेक्टर चन्द्रशेखर बारिक के पास है। मई के अंतिम सप्ताह में इंस्पेक्टर सिदार रिलीव हुए थे। तब से कोतवाली में थानेदार का पद खाली है। प्रभारी अधिकारी के भरोसे काम चल रहा है। जून का महीना गुजर गया, लेकिन शहर कोई नया थानेदार नहीं मिला है। इधर पुलिस में चर्चा है कि कोतवाली का नया इंस्पेक्टर आरपी शर्मा को बनाया जा सकता है। शर्मा वर्तमान में बिलासपुर में पदस्थ हैं। एसपी मयंक श्रीवास्तव के करीबी माने जाते हैं।

Read More :#गणेश ने कोरकोमा के मकानों को पहुंचाया नुकसान, भोजन के लिए 10 बाडिय़ों को किया तहस-नहस

योग्य और भरोसमंद थानेदार की जरूरत
कोतवाली सबसे अधिक संवेदनशील है। अभी तक कोतवाली थाने की कमान ऐसे इंस्पेक्टरों को मिली रही है, जो व्यवहारिक के साथ अफसरों का भरोसेमंद रहे हैं। छोटी सी छोटी जानकारी अफसरों को बताए और शहर वासियों को साथ लेकर अपराध को नियंत्रित कर सके।

इनकी नहीं हो रही रिलीविंग
पुलिस मुख्यालय ने पिछले माह एक तबादला सूची जारी की थी। इसके अनुसार इंस्पेक्टर विजय सिंह ठाकुर, अम्ब्रेस कुजूर, मोतीलाल पटेल, प्रमोद किस्पोट्टा, राम सिंह मंडावी, इन्द्र भूषण सिंह, शत्रुहन सिंह राजपूत और मानसिंह राठिया शामिल थे। वर्तमान में उपरोक्त सभी इंस्पेक्टर कोरबा जिले में है और इन्हें दूसरे जिलों में जाना है। इनकी जगह आठ नए इंस्पेक्टर को भी कोरबा आना है। लेकिन वे भी अभी तक नहीं आए हैं। आमद न होने से तबादले पर ग्ैर जिला जाने वाले इंस्पेक्टर को कोरबा पुलिस रिलीव नहीं कर रही है।

ये भी नहीं आए
आठ इंस्पेक्टरों के तबादले से पहले पुलिस मुख्यालय ने एक और तबादला किया था। इसके अनुसार तीन इंस्पेक्टर को कोरबा में आमद देनी थी। इसमें बिलासपुर से आरपी शर्मा, रमेश पांडे और एक अन्य इंस्पेक्टर थे। रमेश पांडे ने आमद दी जबकि आरपी शर्मा और एक अन्य इंस्पेक्टर नहीं आए हैं। इससे पुलिस विभाग का संतुलन बिगड़ गया है। स्थानीय अफसर चाहकर भी किसी इंस्पेक्टर को रिलिव नहीं कर रहे हैं।

-तबादले पर आने वाले इंस्पेक्टरों ने अभी तक आमद नहीं दी है। कोतवाली का प्रभारी सब इंस्पेक्टर को बनाया गया है। इंस्पेक्टरों के आने पर निर्णय लिया जाएगा। कीर्तन राठौर, एएसपी, कोरबा