11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video- बांकीमोंगरा के राज मेडिसीन कार्नर में छापा, गर्भपात की किट और नशे की गोलियों का जखीरा बरामद, पांच गिरफ्तार

- दुकान संचालक नहीं आया पुलिस की पकड़ में

2 min read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Jul 30, 2018

Video- बांकीमोंगरा के राज मेडिसीन कार्नर में छापा, गर्भपात की किट और नशे की गोलियों का जखीरा बरामद, पांच गिरफ्तार

बांकीमोंगरा के राज मेडिसीन कार्नर में छापा, गर्भपात की किट और नशे की गोलियों का जखीरा बरामद, पांच गिरफ्तार

कोरबा. पुलिस ने बांकीमोंगरा के राज मेडिसीन कॉर्नर से भारी मात्रा में प्रतिबंधित और नशीली दवाइयों का जखीरा बरामद किया है। इसमें गर्भपात कराने की किट और अन्य दवाइयां शामिल है। अभी तक पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आए हैं। लेकिन दुकान का मालिक फरार है। उसकी तलाश जारी है।

एएसपी कीर्तन राठौर ने बताया कि प्रतिबंधित दवाइयां की बिना डॉक्टरी सलाह के बिक्री के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें बांकीमोंगरा निवासी भागीरथी साहू, अभिषेक शुक्ला, हरदीबाजार मुढ़ाली निवासी जय प्रकाश राठौर, ससहा पामगढ़ निवासी प्रहलाद साहू और छिंदपुर का रहने वाला संदीप यादव शामिल है।

Read More : हाथियों का ऐसा भय कि 102 की बजाए 65 बच्चे ही पहुंचे स्कूल

आरोपियों के खिलाफ नोर्कोटिक्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। सभी को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। एएसपी ने बताया कि जब्त दवाइयों में ओनेरेक्स से भरी एक हजार शीशी शामिल है। साथ ही गर्भपात कराने के लिए उपयोग में लाई जाने वाली किट और यौन उत्तेजक दवाइयां भी शामिल है। जब्त दवाइयों की कीमत लगभग चार से साढ़े लाख रुपए बताई जा रही है।

दुकान से बिना डॉक्टरी सलाह प्रतिबंधित और नशीली दवाइयों के बिक्री की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने रविवार को दुकान में छापामार कार्रवाई की थी। भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयों को जब्त किया था। दुकान को सील कर दिया था। साथ ही दुकान संचालक कृष्ण साहू के घर की भी तलाशी ली थी। घर में एक तहखाना मिला था। वहां भी प्रतिबंधित दवाइयां छिपाकर रखी गई थी। तहखाने के उपर शौचालय के कमोड रखा गया था। पुलिस ने कमोड उठाकर देखा तो होश उड़ गए। वहां भी प्रतिबंधित दवाइयां मिली थी।

दुकान के स्टॉक की जांच बेहद जरूरी
पुलिस ने दुकान से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयों को जब्त किया है। पुलिस का आरोप है कि दुकान संचालक कृष्ण अपने लोगों के जरिए नशे की दवाइयों को आसपास के क्षेत्र में खपाता था। नशेडिय़ों तक पहुंचाता था। लेकिन ुपुलिस के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती कोर्ट में इसे प्रमाणित करने की है। पुलिस को साबित करना पड़ेगा कि दुकान से बिना डॉक्टरी सलाह के प्रतिबंधित और नशीली दवाइयों की बिक्री की जाती थी।

डीलरों पर पुलिस की नजर
पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दुकान तक किस डीलर के जरिए प्रतिबंधित और नशीली दवाइयां पहुंची थी। पुलिस इसकी भी जांच करने की बात कह रही है।