1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking : राताखार के पास सड़क हादसा, रजगामार के युवक की मौत

मार्ग पर सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

2 min read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Sep 13, 2018

मार्ग पर सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

मार्ग पर सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

कोरबा. राताखार बायपास मार्ग पर सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस केस दर्जकर चालक की तलाश कर रही है।


घटना बुधवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। राताखार बायपास मार्ग पर शराब दुकान के पास ट्रेलर सीजी 12 एवी 1188 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए युवक को कुचल दिया। खून से लथपथ युवक कई घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा। किसी ने मदद नहीं की। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना कोतवाली थाना को दी। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। घायल को जिला अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

गुरुवार को युवक की पहचान रजगामार ओमपुर कॉलोनी निवासी हरिश जायसवाल से की गई। हरिश एसईसीएल कर्मी का पुत्र बताया जाता है। पुलिस को छानबीन में पता चला है कि हरिश बायपास रोड पर पैदल चल रहा था। इसबीच ट्रेलर ने पीछे से रौंद दिया। वह बुधवार को ओमपुर के घर से बाहर निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। परिवार वाले हरिश के आने का इंतजार कर रहे थे। इसबीच गुरुवार को उसके मौत की सूचना आई। शव को जिला अस्पातल की मरच्यूरी में रखा गया है। शव की पोस्टमार्टम नहीं हो सकी है।

Read more- Live : जिस राशि का इस्तेमाल विकास कार्यों में होना चाहिए था, उससे इस सरकार ने चुकाया ऋण : सिंहदेव


लोगों ने घेरा, चालक गाड़ी छोड़कर भागा
स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया है कि दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक गाड़ी लेकर भागने लगा। स्थानीय लोगों ने गाड़ी की पहचान कर ली। चालक को पकडऩे की कोशिश की। इसबीच चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। चालक का नाम पता स्पष्ट नहीं है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

------------

छुरी-कटघोरा मार्ग जर्जर, विभाग ने साधा मौन, बढ़ रहे हादसे

छुरीकला. कोरबा से वाया छुरीकला बिलासपुर जाने वाली मुख्य सडक की हालत लगातार जर्जर होती जा रही है लेकिन विभाग इसकी मरम्मत को लेकर मौन साधे हुये है। ऐसे में आए दिन हादसे हो रहे हंै।
नगर पंचायत छुरी कटघोरा जाने वाली सड़क बेहद जर्जर हो गयी है और जगह-जगह बड़े- बड़े गड्ढे बने हुए हैं। इन गड्ढ़ों से बचने के लिए वाहन दूरघटना के शिकार हो रहे है है। मुख्य सड़क होने से राहगीरों के पास दूसरे मार्ग का विकल्प भी नहीं है,ऐसे में इसी सड़क से आवागमन करने की मजबूरी है।