कांग्रेस की ओर से आयोजित किए जा रहे विधानसभावार संकल्प शिविरों की कड़ी में सोमवार को कोरबा विधानसभा का संकल्प शिविर टीपी नगर स्थित स्टेडियम परिसर स्थित ऑडिटोरियम आयोजित किया गया। इसमें कोरबा विधानसभा क्षेत्र के २४२ बूथ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं सोशल मीडिया प्रभारी शामिल हुए। साथ ही सेक्टर प्रभारी एवं जोन प्रभारी भी पहुंचे। इसके अलावा वार्ड पार्षद जिला कांग्रेस पदाधिकारी, महिला कांग्रेस पदाधिकारी ,युवा कांग्रेस एनएसयूआई के पदाधिकारी, कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी शिविर में पहुंचे।