एक और प्रश्न के उत्तर में पाण्डेय ने कहा कि निश्चित तौर पर मेरे द्वारा एससीईआरटी में कार्यों व रिसर्च का लाभ जिले के छात्रों को मिलेगा। कोशिश यही रहनी चाहिए कि जो ज्ञान बच्चों को स्कूलों में दिया जा रहा है। उसे वह पूरा का पूरा ग्रहण करें। उनका सर्वांगीण विकास हो, इसी बिन्दु पर फोकस रहेगा। पदभार संभालते ही पाण्डेय ने अब जिले के पूर्व डीईओ डीके कौशिक से मिलकर उनसे जिले की शिक्षा व्यवस्था की जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि कई मुद्दों पर जिले के विषय में कौशिक से चर्चा होती रहती है। अच्छी बात यह भी है कि जिले के परीक्षा परिणामों में लगातार इजाफा हुआ है।