8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावधान : SCCL की वेबसाइट पर 88 हजार पदों के लिए बम्पर भर्तियां, SECL ने किया भर्ती का खंडन

Recruitment : साउथ सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (SCCL) की वेबसाइट पर 88 हजार पदों के लिए शुरू की गई बम्पर भर्ती प्रक्रिया का साउथ इस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) बिलासपुर ने खंडन किया है। भर्ती को फर्जी और अनाधिकृत बताया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Vasudev Yadav

•

Updated: 18 Aug 2019, 6:38 PM IST

सावधान : SCCL की वेबसाइट पर 88 हजार पदों के लिए बम्पर भर्तियां, SECL ने किया भर्ती का खंडन

सावधान : एससीसीएल की वेबसाइट पर 88 हजार पदों के लिए बम्पर भर्तियां, एसईसीएल ने किया भर्ती का खंडन

कोरबा. 25 जुलाई को साउथ सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (SCCL) की वेवसाइट पर 88 हजार 585 पदों के लिए बंपर भर्तियां निकाली गई हैं। सात पेज का आवेदन फार्म है, जो बिलकुल किसी सरकारी कंपनी से मिलता जुलता है। इसमें एमटीएस सर्वेयर और क्लर्क जैसे 26 पदों के लिए भर्तियां निकाली गई हैं। उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं।

इस बंपर भर्ती से संबंधित फार्म बाजार में बिक रहे हैं। कुछ दुकानों में ऑनलाइन फॉर्म भी भरे जा रहे हैं। उम्मीदवारों से ऑनलाइन 250 रुपए का शुल्क लिया जा रहा है। इस भर्ती प्रक्रिया का एसईसीएल (SECL) ने खंडन किया है। एससीसीएल/ सीआईएल (SCCL/CIL) की वेबसाइट पर दावा किया गया है कि यह कंपनी कोल इंडिया की अनुषांगिक कंपनी है। जबकि कोल इंडिया की अनुषांगिक कंपनियों में एससीसीएल (SCCL) का नाम शामिल नहीं है।

Read More : ट्रक चोरी कर ओडिशा भाग रहा था युवक, सर्वमंगला चौक के पास पहुंचते ही ये हुआ...

कोल इंडिया की अनुषांगिक कंपनियां
साउथ इस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल)
महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल)
भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल)
इस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल)
सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल)
वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ड्ब्ल्यूसीएल)
नार्दन कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल)
नार्दन इस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनईसीएल)
सेंट्रल माइनिंग प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट (सीएमपीडीआईएल)

इन पदों के लिए आवेदन
पद - रिक्त पदों की संख्या
एमटीएस सर्वेयर - 20,390
अकाउंट क्लर्क- 322
अकाउंट्स- 140
जूनियर क्लर्क- 382
कम्प्यूटर ऑपरेटर और पीआरओ अस्सिटेंट -5224
स्टेनोग्राफर (हिन्दी) -1600
स्टेनोग्राफर (इंग्लिश) -1600

Chhattisgarh Crime से जुड़ी खबरें यहां पढि़ए...