10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#जंगल में छात्रा से छेड़छाड़ व मारपीट कर लूट करने वाले छह आरोपी गिरफ्तार, रिमांड में भेजे गए जेल

उन्हें कोर्ट में पेश किया गया और यहां से जेल भेज दिया गया

less than 1 minute read
Google source verification

कोरबा

image

Deepak Sahu

Nov 12, 2018

उन्हें कोर्ट में पेश किया गया और यहां से जेल भेज दिया गया

उन्हें कोर्ट में पेश किया गया और यहां से जेल भेज दिया गया

कोरबा. लघु शंका के लिए जंगल में रुकी कक्षा 11वीं की छात्रा और उसके दोस्त से मारपीट कर लूट करने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया और यहां से जेल भेज दिया गया।


कोरबा सीएसपी मयंक तिवारी ने बताया कि छात्रा से छेडख़ानी व विरोध करने पर मारपीट और लूट के आरोप में छह युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पांच आरोपी दादरखुर्द जनकपुरी इलाके के हैं। इसमें फिरम रोहिदास उर्फ लिटी, सोनसाय रोहिदास, गिरधर पटेल, ओम प्रकाश पटेल उर्फ प्रकाश पटेल, केशव यादव उर्फ दाउ शामिल है। छठवां आरोपी दिलीप यादव उर्फ मंसा शामिल है। दिलीप पोड़ी बहार में रहता है। उसका मूल निवास लिटिया अकलतरा है।

Read more - खुशखबरी : योग्यता के आधार पर नौकरी के मामले में कमेटी ने लिया बड़ा फैसला... पढिए पूरी खबर

पूछताछ में आरोपियों ने अपना गुनाह स्वीकार किया है। छेडख़ानी का विरोध करने पर मारपीट और लूट करना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से जेल भेज दिया गया।


दो दिन पहले हुई थी घटना
छेडख़ानी और लूट की घटना नकटीखार जंगल में हुई थी। निहारिका के कोचिंग सेंटर में पढऩे वाली 16 साल की छात्रा कोचिंग से अपने लड़के दोस्त के साथ सहपाठी के घर नोट्स लेने नकटीखार जा रही थी। लड़के के पिता ने पुलिस को लिखाई रिपोर्ट में बताया है कि लड़की उसके लड़के साथ पल्सर बाइक से नकटीखार जा रही थी। नकटीखार जंगल में लघु शंका के लिए ठहरी थी। इसबीच दो बाइक पर छह युवक पहुंचे थे और किशोरी से छेडख़ानी की थी।