22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Korba / रानी बनाकर रखूंगा… बोलकर कई बार किया दुष्कर्म, लड़की के बयान पर कोर्ट ने आरोपी को दी ये सजा

रानी बनाकर रखूंगा… बोलकर कई बार किया दुष्कर्म, लड़की के बयान पर कोर्ट ने आरोपी को दी ये सजा

Korba Breaking News : कोर्ट मैरेज का झांसा देकर युवती को लगभग एक साल तक अपने साथ रखकर दुष्कर्म करने और शादी से मना करने पर कोर्ट ने दोषी महिला एवं बाल विकास विभाग के एक सुपरवाईजर को 10 साल सश्रम करावास की सजा सुनाया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Rajesh Lahoti

•

Updated: 30 May 2023, 6:25 PM IST

रानी बनाकर रखूंगा... बोलकर कई बार किया दुष्कर्म, लड़की के बयान पर कोर्ट ने आरोपी को दी ये सजा

रानी बनाकर रखूंगा... बोलकर कई बार किया दुष्कर्म, लड़की के बयान पर कोर्ट ने आरोपी को दी ये सजा

Korba Breaking News : कोर्ट मैरेज का झांसा देकर युवती को लगभग एक साल तक अपने साथ रखकर दुष्कर्म करने और शादी से मना करने पर कोर्ट ने दोषी महिला एवं बाल विकास विभाग के एक सुपरवाईजर को 10 साल सश्रम करावास की सजा सुनाया है। दोषी सुपरवाइजर अंबिकापुर में कार्यरत था।(cg korba news) अतिरिक्त लोक अभियोजन अधिकारी रामकुमार मौर्य ने बताया कि अंबिकापुर में कार्यरत आंगनबाड़ी के सुपरवाइजर आशीष कुमार सिन्हा ने एक युवती को शादी का झांसा दिया। लड़की को कोरबा के मकान में रखा। 21 जनवरी, 2019 से 12 जनवरी, 2020 तक युवती के साथ रहा। लड़की को कोर्ट मैरेज का झांसा दिया। (cg breaking news) लेकिन कोर्ट मैरेज नहीं किया। लड़की के दबाव डालने पर आशीष ने उसे काम से बाहर निकलवाने की धमकी दिया। अपने साथ रखने के दौरान युवती से कई बार संबंध बनाया। जान से मारने और बदनाम करने की धमकी दिया।

यह भी पढ़े : CYBER CRIME : साइबर ठगों का नया पैंतरा, महिला व बाल विकास के नाम पर कर रहे ठगी

कोतवाली थाना में दर्ज कराई शिकायत

लड़की ने घटना की शिकायत कोतवाली थाना में दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्जकर जांच शुरू की। दुष्कर्म और धोखा देने के आरोप में आशीष को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया। यहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया था।(korba breaking news) मामले की सुनवाई कोरबा के अपर सत्र न्यायालय में चल रही थी। न्यायाधीश ज्योति अग्रवाल की अदालत ने आशीष को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और धोखा का दोषी ठहराया। दोषी पाए जाने पर 10 साल सश्रम करावास की सजा सुनाते हुए पांच हजार रुपए का दंड लगाया। (korba news today) धोखा देने का दोषी पाए जाने पर एक साल कैद की सजा सुनाते हुए दो हजार रुपए का दंड लगाया। कोर्ट का फैसला आने के बाद पुलिस ने आशीष को गिरफ्तार कर सजा काटने के लिए जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़े : लाल आतंक : हथियार लूटने आए 25 नक्सलियों के खिलाफ पुलिस ने की ये बड़ी कार्रवाई

रायपुर के एक सम्मेलन में दोनों के बीच हुआ परिचय

आशीष कुमार सिन्हा अंबिकापुर आंगनबाड़ी केन्द्र में सुपरवाइजर था। जबकि पीड़ित कोरबा के एक आंगनबाड़ी में सहायिका है। वर्ष 2019 में रायपुर में आंगनबाड़ी कार्यरर्ता और सहायिका एक सम्मेलन हुआ था। इसमें सुपरवाइजर अशीष भी शामिल हुआ था। (korba news update) इसी दौरान दोनों के बीच परिचय हुआ। दोनों ने एक दूसरे से मोबाइल नंबर साझा किया था। आपस में बातचीत करने लगे थे।

यह भी पढ़े : पुलिस की गिरफ्त में तस्कर , शराब व गांजा समेत लाखों रुपए हुए बरामद


पहले से शादीशुद था आशीष

आशीष सिन्हा पहले से शादीशुदा था। जबकि उसने सहायिका से खुद को कुंवारा बताया था। लड़की के समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा था।