जिले में नव पदस्थ डीईओ सतीश पाण्डेय ने भी कार्यभार ग्रहण करते ही जिले के स्कूलों में प्रयोग शुरू कर दिए हैं। 16 तरह की सिर्फ कमेटी है। हर कमेटी में हाई, हायर सेकेण्डरी सहित मिडिल व प्रायमरी स्कूलों के शिक्षकों को मिलाकर कुल 10 सदस्य हैं। इन 16 कमेटियों की एक कोर कमेटी भी है जो अन्य सभी की मॉनिटरिंग करेगी। हालांकि इन कमेटियों से जुडऩे के लिए किसी शिक्षक पर कोई दबाव नहीं बनाया गया है। सीएसी व शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष तरूण राठौर ने बताया कि संकुल स्तर पर भी साप्ताहिक बैठक से लेकर चौपाल लगाने के निर्देश गए हैं।