25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#भोजन पकाते समय ब्लास्ट हो गया सिलेंडर…. फिर हुआ ये, बाल-बाल बचे दंपत्ति

घर मालिक को एक लाख रुपए से अधिक का नुकसान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 28 Jul 2018, 11:26 AM IST

घर मालिक को एक लाख रुपए से अधिक का नुकसान

घर मालिक को एक लाख रुपए से अधिक का नुकसान

कोरबा. भोजन पकाते समय एलपीजी सिलेंडर में लिकेज से आग लग गई। परिवार ने भागकर जान बचाई। घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया। घर मालिक को एक लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है।


घटना के संबंध में बताया जाता है कि कोरबा पुरानी में डॉक्टर लाल श्रीवास का मकान है। वह फेरी लगाकर कपड़ा बेचता है। शुक्रवार को श्रीवास की पत्नी किचन में एलपीजी पर खाना पका रही थी। इसबीच सिलेंडर में आग लग गई। घर में अफरा तफरी मच गई। दंपति चिल्लाते हुए घर से बाहर निकले। घटना की सूचना पर आसपास के लोग भी जमा हो गए।

पानी से आग को बुझाया गया। तब तक घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया था। डॉक्टर लाल ने बताया कि घटना में एक लाख रुपए से अधिक के सामान का नुकसान हुआ है। शुक्रवार को ही घर में नया एलपीजी सिलेंडर को लगाया था। आंशका है कि इससे गैस का रिसाव हो रहा था। इससे आगे तेजी फैली। सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची थी। तब तक आग पर काबू पा लिया गया था।

Read more : सुनो... सुनो... सुनो... शातिर ठग शंकर लाल रजक की सूचना देने वालों को मिलेगा इतने हजार का इनाम

----------------

समाज कंटको ने बाइक पर लगाई आग
कोरबा. विकास नगर कुसमुंडा में समाज कंटको ने बंद कमरे में खड़ी बाइक को आग लगा दिया। युवक की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आगजनी का मामला दर्ज किया है। कुसमुंडा थाना अंतर्गत गत 15 जुलाई को विकास नगर कुसमुंडा निवासी देवनाथ 35 ने बाइक को अपने क्वाटर के बाहर बने मकान के कमरे में बाइक खड़ी कर दी थी। बाइक सीजी 12 एएन 9766 है। कमरे का खिड़की खुला था। समाज कंटको ने बाइक को आग के हवाले कर दिया।

बिजली रही गुल
कोरबा. बारिश के मौसम में बिजली की आवाजाही बराबर जारी है। शुक्रवार को कई क्षेत्रों में दोपहर के समय बिजली गुल रही। यही हाल शाम को भी रहा। बूंदाबांदी होते ही बिजली गुल होने की शिकायतें आ रही है।