1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुशखबरी : निगम क्षेत्र में आने वाले मकान, प्लॉट के लीजधारक अब बनेंगे मालिक, शासन स्तर पर बनी कमेटी

नगर निगम से मकान, प्लॉट और दुकान खरीदने वाले हितग्राहियों को बड़ी राहत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 21 Apr 2018, 11:09 AM IST

नगर निगम से मकान, प्लॉट और दुकान खरीदने वाले हितग्राहियों को बड़ी राहत

नगर निगम से मकान, प्लॉट और दुकान खरीदने वाले हितग्राहियों को बड़ी राहत

कोरबा . नगर निगम से मकान, प्लॉट और दुकान खरीदने वाले हितग्राहियों को बड़ी राहत मिलने वाली है। कोरबा निगम द्वारा शासन को भेजे गए फ्री होल्ड के प्रस्ताव पर प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। जिसमें शासन स्तर पर पांच सदस्यीय टीम बनाई गई है। टीम ने 25 अप्रैल को एक बैठक बुलाई है। जिसमें बड़ा निर्णय हो सकता है।


महापौर रेणु अग्रवाल द्वारा 31 मार्च को जारी किए बजट में एक महत्वपूर्ण एजेंडा लाया गया था। जिसमें शहर के ऐसे जितने भी लोग है जो कि निगम से प्रापर्टी खरीदने के बाद उसके लीजधारक बने हुए हैं।

इनको फ्रीहोल्ड करने का एजेंडा पारित किया गया था। अब तक लीज अधिकतम 30 वर्ष के आधार पर दी जाती रही है लेकिन कई जगह इसे 15 व 20 साल के लिए भी दिया गया है। शहरवासियों की वर्तमान में एक बड़ी परेशानी रही है कि लीज नवीनीकरण के लिए निगम के चक्कर लगाने पड़ते हैं। हर बार शुल्क भी जमा करना पड़ता है।

निगम द्वारा पारित किए प्रस्ताव पर शासन से इसे सहमति मिल गई है। इसके लिए शासन द्वारा पांच सदस्यीय टीम बनाई गई है। जिसमें कोरबा नगर निगम के आयुक्त को भी शामिल किया गया है।

इसके अलावा एस के दुबे, संयुक्त संचालक, पी आर धु्रव, उप मुख्यकार्यकारी अधिकारी सूडा, बीपी शर्मा अधीक्षण अभियंता संचानालय सहित बिलासपुर और भिलाई के निगम आयुक्त को भी सदस्य बनाया गया है। पूरी जानकारी के साथ 25 अप्रैल को रायपुर में बैठक रखी गई है। बैठक में लिए जाने वाले निर्णय पर शहरवासियों की नजरें टिकी हुई है।


नए प्लॉट व मकान पर भी सीधे बनेंगे मालिक
जहां पुराने प्लॉट व मकान को फ्री होल्ड करने का निर्णय लिया जा सकता है। तो वहीं जो अब नए प्लॉट व मकान लेते हैं उनकेा अब लीजधारक की बजाएं सीधे उस सम्पत्ति का मालिक बना दिया जाएगा। जिससे उनको परेशानी नहीं आएगी। इससे ऐसे लोगों को अपनी भूमि और मकान मिल सकेगा। जिससे उन्हें बेदखली का भय नहीं रहेगा। इस योजना को यदि स्वीकृति मिलती है तो नगर के काफी लोग लाभान्वित होंगे।