
भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम में तोडफ़ोड़
कोरबा. चोरी की नीयत से युवक ने बलगी स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम में तोडफ़ोड़ की है। मशीन के पाटर््स को काफी नुकसान पहुंंचा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंंचाने का केस दर्ज किया गया है।
घटना बांकीमोंगरा थाना अंतर्गत बलगी चौक के पास स्थित स्टेट बैंक के एटीएम की है। आधी रात चोरी की नीयत से युवक एटीएम के भीतर दाखिल हुआ। उसने मशीन के डिस्पले को डंडे से पिटकर तोड़ दिया। मशीन से पैसे भी निकालने की कोशिश की। लेकिन पैसे नहीं मिले तो पूरे मशीन में तोडफ़ोड़ करने के बाद युवक फरार हो गया। बुधवार की सुबह स्थानीय लोगों की नींद खुली।
एटीएम टूटा हुआ था। तोडफोड़़ से पुलिस को अवगत कराया गया। सुबह घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन शुरू की। स्थानीय लोगोंं से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने बंशी को पकड़ लिया। उसे लेकर बांकीमोंगरा थाना पहुंची। बंशी ने पूछताछ में एटीएम में चोरी की नीयत से तोडफ़ोड़ करना स्वीकार किया है। बंशी डंगनिया खार का निवासी है। घटना के समय बंशी शराब के नशे में था। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। न्यायिक रिमांड पर कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।
नहीं थे पैसे
बताया जाता है कि एटीएम में पैसे नहीं थे। दो दिन से एटीएम खाली था। बंशी ने मशीन तोड़ दिया। लेकिन उसे पैसे नहीं मिले। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मशीन में बैंक की ओर से पैसा कभी कभार ही डाला जाता है। बलगी में स्टेट बैंक की शाखा है। वहां भी एक एटीएम है। बैंक जब खुलता है, तब ही इस एटीएम को खोला जाता है। उसके बाद बंद कर दिया जाता है।
कोई सुरक्षा गार्ड
बलगी चौक पर स्थित एसबीआई के इस एटीएम में कोई सुरक्षा गार्ड नहीं है। बैंक ने एटीएम मशीन लगा दिया है। लेकिन सुरक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। मशीन के आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा है।
Published on:
04 Jul 2018 02:41 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
