8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाइवे या दलदल… इस फोटो को इसलिए ऑनलाइन कि है ताकि अफसरों को कुछ तो शर्म आए

Road Shabby : कटघोरा-पाली-बिलासपुर मार्ग की सड़क सबसे ज्यादा ख़राब स्थिति, बाइक पर जा रहे दंपती सड़क पर गिरे, मासूम सहित सभी कीचड़ से सन गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Vasudev Yadav

•

Updated: 21 Aug 2019, 11:54 AM IST

 कटघोरा-पाली-बिलासपुर मार्ग की सड़क सबसे ज्यादा ख़राब स्थिति, बाइक पर जा रहे दंपती सड़क पर गिरे, मासूम सहित सभी कीचड़ से सन गए।

हाइवे या दलदल... इस फोटो को इसलिए ऑनलाइन कि है ताकि अफसरों को कुछ तो शर्म आए

कोरबा. कीचड़ से सने इस ढाई साल के बच्चे के पास अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए अल्फाज नहीं हैं, लेकिन ये फोटो उन अफसरों को शर्म से झुका देनी वाली है जो एसी दफ्तरों में बैठकर गुडविल का अहसास जिलेवासियों को कराते रहते हैं। तीन अगस्त को कलेक्टर ने दावा किया था 15 दिन बाद कटघोरा-पाली और कोरबा-चांपा मार्ग की मरम्मत करा ली जाएगी। 15 दिन तक जनता इसी भरोसे में रही, लेकिन मिला क्या .... सडक़ पर दूर-दूर तक कीचड़, गड्ढों से हिचकोले खातीं गाडिय़ां। ये फोटो पाली की है। मुख्य मार्ग पर सुबह इतना कीचड़ था कि एक बाइक पर बैठा बच्चा सीधे कीचड़ में गिर गया। राहगीरों व उसके पिता ने उसे कीचड़ से बाहर निकाला। शुक्र था कि बच्चे के कान व नाक में गंदा पानी नहीं गया।

Read More : कैश निकालने एटीएम पहुंचे दंपती के उस समय उड़ गए होश, जब पासवर्ड डालते ही आया ये मैसेज...