29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रेलर के फंसने से लगा जाम, स्कूल बस फंसी, लौटे बच्चे

Korba News: सर्वमंगला मंदिर के पीछे बने वैकिल्पक मार्ग पर शुक्रवार की सुबह एक ट्रेलर के फंस जाने से मुख्य मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 14 Oct 2023, 4:31 PM IST

Traffic jam due to trailer getting stuck, school bus stuck Korba News

ट्रेलर के फंसने से लगा जाम, स्कूल बस फंसी, लौटे बच्चे

कोरबा। Chhattisgarh News: सर्वमंगला मंदिर के पीछे बने वैकिल्पक मार्ग पर शुक्रवार की सुबह एक ट्रेलर के फंस जाने से मुख्य मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। फाटक के बंद रहने से भी वाहन पहले से फंसे हुए थे। बेतरतीब तरीके से ट्रकों को खड़े करने की वजह से स्कूल बसें भी सुबह फंस गई। स्थिति ये थी कि बसें न तो आगे बढ़ पा रही थी न ही वापस लौट पा रही थी।

काफी मशक्कत के बाद स्कूल बसें वापस लौटी। आए दिन सुबह इस तरह की स्थिति निर्मित हो रही है। ट्रेफिक पुलिस के जवान मौके पर नहीं रहते। सुबह के वक्त वाहनों के कतार को हटाने के लिए चालकों के बीच ही विवाद की स्थिति निर्मित होती रहती है।

यह भी पढ़े: आचार संहिता लगने के बाद भी नहीं हटे दीवारों पर लिखी अपील

उल्लेखनीय है कि दो दिनों से रात्रि के समय सर्वमंगला मंदिर से कुसमुंडा मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। भारी वाहनों के बेतरतीब ढंग से खड़े किये जाने से मार्ग पर जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। जाम में फंसे दोपहिया वाहन चालकों को भी निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चारपहिया वाहन चालक भी जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं। घंटों बाद इनकी वाहन आगे बढ़ पा रही है।

यह भी पढ़े: टिकट कलेक्शन के रुपए लेकर फरार होने वाला एजेंट गिरफ्तार