
टीपीनगर स्थित होटल विश्राम रीजेंसी के सामने आधे घंटे तक खड़ी रही सिटी बस
कोरबा . सिटी बस स्टॉफ की मनमानी पर एक बार फिर से टै्रफिक पुलिस ने नकेल कसनी शुरू कर दी है। बिना स्टॉपेज के बीच सड़क पर बस रोककर सवारियों को बैठाना चालक को भारी पड़ गया। टै्रफिक पुलिस ने बस के पहियों को लॉक कर दिया। लगभग आधे घंटे तक बस सड़क पर खड़ी ही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सिटी बस के स्टॉफ का रवैया बदलने का नाम नहीं ले रहा है। ऑटो संघ और निजी बस मालिकों के हड़ताल व कई बार विवाद के बाद सोसाइटी ने भी जुर्माना ठोका है। उसके बाद भी चालक कहीं भी ब्रेक लगाकर सवारियों को उतारने और बैठा रहे हैं। इससे सड़क पर जाम की स्थिति तो बनती है, साथ ही दुर्घटना की भी आंशका बनी रहती है।
शनिवार को सिटी बस क्रमांक सीजी 12 एक्स 0296 का चालक टीपीनगर चौक से आगे बढऩे के बाद होटल विश्राम रीजेंसी के सामने मोड़ पर बीच सड़क बस को खड़ी कर दिया। इसी बीच टै्रफिक पुलिस द्वारा इस मार्ग पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था। टै्रफिक पुलिस के जवानों ने तत्काल बस के पहियों पर बेरिकेट्स लगा दिया गया।
चालक को बीच सड़क पर वाहन खड़ा करने को लेकर जमकर फटकार भी लगाई। सड़क पर लगभग आधे घंटे तक बस खड़ी रही। इस वजह से बस में बैठे यात्री परेशान होते रहे। चालकों की लापरवाही की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में चालक पर जुर्माना ठोका गया। उसके बाद बस को रवाना किया गया।
शहर के मुख्य मार्गों पर सघन अभियान, पलक झपकते लग रहा बेरिकेट्स
पिछले 15 दिन से शहर के मुख्य मार्गों पर ट्रेफिक पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई की जारही है। कोसाबाड़ी चौक से लेकर घंटाघर चौक, बुधवारी से सीएसईबी चौक। टीपीनगर चौक से पावरहाउस मोड, दर्री रोड व सीतामणी मार्ग पर पुलिस द्वारा अलग-अलग वाहनों में गश्ती की जा रही है। यहां तक की बाइक में भी जवान चेकिंग में निकल रहे हैं। सड़क पर कहीं भी जाम की स्थिति ना हो इसके लिए पुलिस द्वारा प्रयास किया जा रहा है।
Published on:
10 Mar 2018 07:31 pm

बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
