2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेज आवाज सुनकर घर के बाहर निकला परिवार, ये नजारा देखते ही परिजनों के उड़ गए होश

जहां एक ओर लगातार हो रही सड़क दुर्घटना (Road Accident) से लोग परेशान हैं, वहीं चालकों को बार-बार समझाइश देने के बाद भी अंंधाधुंध वाहन चला रहे हैं। अपना नियंत्रण गाड़ी से खो दे रहे हैं। इससे दुर्घटनाएं (Accidents) घटित हो रही हैं।

2 min read
Google source verification
तेज आवाज सुनकर घर के बाहर निकला परिवार, ये नजारा देखते ही परिजनों के उड़ गए होश

तेज आवाज सुनकर घर के बाहर निकला परिवार, ये नजारा देखते ही परिजनों के उड़ गए होश

कोरबा। हरदीबाजार के पास तेज रफ्तार ट्रेलर बाउंड्रीवाल को तोड़ते हुए घर में घुस गई। हादसे (Accident) में घर वालों की जान बाल-बाल बची। अमगांव मोड़ निवासी महिपाल सिंह कंवर के बाउंड्रीवाल को तोड़ कर खाली ट्रेलर क्रमांक सीजी-12 आर-१९२८ आंगन में जा घुसा। घटना सुबह 3.30 बजे की है।

ट्रेलर रलिया तरफ से आ रही थी। घटना के बाद ट्रेलर (Trailer) चालक मौके से फरार हो गया। चालक ने गाड़ी की चाबी केबिन में छोड़ दी। टक्कर की आवाज सुनकर घर का मालिक बाहर निकला। उसने आसपास के लोगों को अवगत कराया। पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है। चालक की पतासाजी की जा रही है।

Read More : एसीबी ने स्पेक्ट्रम वाशरी के लिए लीलागर नदी के प्रवाह को रोका, पढि़ए कंपनी के और भी कारनामें...

दो दिन पहले रविवार को कुसमुंडा से कोयला लेकर उरगा के रास्ते रायगढ़ जाने के लिए निकली ट्रेलर कनबेरी के पास पेड़ से टकरा गई थी। हेल्पर केबिन में फंस गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को बाहर निकाला गया। हेल्पर का पैर टूट गया था। ट्रेलर सीजी-12-2644 कुसमुंडा से कोयला लेकर रायगढ़ जा रही थी।

सर्वमंगला के मंदिर के पीछे हसदेव दांयी तट नहर मार्ग पर ग्राम कनबेरी के पास ट्रेलर की स्टीयरिंग फेल हो गई। ट्रेलर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हेल्पर केबिन में फंस गया। घटना (accident) की सूचना पर स्थानीय लोगों ने हेल्पर को बाहर निकाला। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। चालक की जान बाल-बाल बची। गाड़ी बांकीमोंगरा निवासी राजकुमार देवांगन की बताई जा रही है। शनिवार को भी देवांगन की एक ट्रेलर नहर में मार्ग पर डिवाइर से टकरा गई थी।

Read More : गेरवाघाट पुल के पास नदी और नाले के बीच अतिक्रमण में बने मकानों को निगम ने तोड़ा