
कोरबा . मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि छत्तीसगढ़ के दक्षिणी भाग में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है जबकि कई जगह गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। उत्तरी छत्तीसगढ़ में तेज हवाएं चलेंगी और बौछारें भी पड़ सकती हैं। शुक्रवार को रायपुर के निकट भाटापारा में कुमुलोनिंबस क्लाउड्स (तूफानी बादल) का एक टुकड़ा और फिर तेज गति से भाटापारा,चांपा, बलौदाबाजार, कोरबा के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचा।
इसकी अनुमानित १०० किमी प्रति घंटा मानी जा रही है। कोरबा के हरदीबाजार में क्षेत्र में भारी तबाही मचा दी। घरों के टीन-टप्पर उड़ गए और लोगों ने सुरक्षित जगह पर पहुंच कर जान बचायी। मौसम विभाग के अनुसार यह तूफानी बादल छत्तीसगढ़ के उत्तरी-पूर्वी के हिस्से होते हुए झारखंड के रास्ते पश्चिम बंगाल पहुंचेंगे।
मौसम विभाग के मौसम विज्ञानी पीएल देवांगन ने बताया कि वर्तमान में पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर मध्य महाराष्ट्र तक द्रोणिका का असर बना हुआ है। इस कारण अरब सागर से नमी आ रही है। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग ने भविष्यवाणी करने के साथ ही अलर्ट जारी कर दिया है।
Published on:
27 Apr 2018 09:53 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
