10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला ने सोसाइड नोट में ये लिखा मैं अपनी… फिर मड़वारानी मंदिर पहाड़ से लगा ली छलांग, पढि़ए खबर…

- उरगा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर खोजबीन शुरू की है।

2 min read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Jun 17, 2018

महिला ने सोसाइड नोट में ये लिखा मैं अपनी... फिर मड़वारानी मंदिर पहाड़ से लगा ली छलांग, पढि़ए खबर...

महिला ने सोसाइड नोट में ये लिखा कि मैं अपनी... फिर मड़वारानी मंदिर पहाड़ से लगा ली छलांग, पढि़ए खबर...

कोरबा. 250 फीट से ज्यादा ऊंचाई पर मड़वारानी मंदिर पहाड़ से एक महिला ने छलांग लगा दी। दोपहर से शाम तक मंदिर परिसर में महिला टहल रही थी। एकाएक सामान रखकर गहरी खाई में महिला ने छलांग लगा दी। रात होने की वजह से महिला ने जिस जगह पर छलांग लगाई उस जगह पर दिखाई नहीं दे रही। देर रात तक पुलिस महिला को निकालने में लगी रही।

उरगा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मड़वारानी मंदिर में एक महिला दोपहर लगभग एक से दो के बीच पहुंची हुई थी। मंदिर के बाहर नारियल व पूजा सामग्री बेचने वालों ने बताया कि महिला दोपहर में परिसर में ही थी। शाम लगभग पांच बजे अपना पर्स, मोबाइल, रजिस्टर, स्कार्फ व चप्पल छोड़कर पहाड़ से छलांग लगा दी। जिस जगह पर महिला ने छलांग लगाई। वहां गहरी खाई है। अंधेरा होने की वजह से महिला पहाड़ के ऊपर से नहीं दिखाई पड़ रही है। उरगा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर खोजबीन शुरू की है।

Read More : महतारी एक्सप्रेस के ड्रायवर की बाइक को मालवाहक ऑटो चालक ने मारी ठोकर, दर्दनाक मौत

महिला के मोबाइल में सनत मेरा पति लिखा नंबर पर फ ोन कर रही थी । लेकिन उसके द्वारा फ ोन रिसीव नहीं किया गया और एक बजे अपनी बड़ी बहन शीला से फोन पर बात भी की थी। पर्स में कुछ पेपर मिला जिसमें सनत कुमार निवासी पोडीशंकर जिला जांजगीर चांपा लिखा हुआ हैं।

महिला के पास से जो रजिस्टर मिला हैं उसमें एमडी महंत निवासी कनकपुर पोडीशंकर जिला जांजगीर चांपा लिखा हुआ हैं। एक सुसाइड नोट भी मिला हैं जिसमें लिखा हुआ है कि मैं अपनी मर्जी से जा रही हूं, मैं किसी को दोषी नहीं दे रही हूं, मेरे घर के लोग अच्छे हैं,मेरा भाई छोटा , मां बहन सभी अच्छे हैं। मेरी जिंदगी बस इतनी थी विश्वास में जीती रही। इस सुसाइड नोट को महिला ने अपने रजिस्टर के सामने पेज पर लिखा है।