8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी गड़बड़ी: एमसीबी जिले के उपार्जन केंद्र से 1074 बोरी धान गायब, संयुक्त टीम ने शुरु की जांच

Paddy missing: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का मामला, पटवारी प्रतिवेदन के हिसाब से एमसीबी जिले के कमर्जी धान खरीदी केंद्र से गायब मिलीं धान की बोरियां
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरीया

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 6 Feb 2024, 8:55 PM IST

Paddy missing

बैकुंठपुर. Paddy missing: मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कमर्जी में धान खरीदी में गड़बड़झाला उजागर हुआ है। पटवारी प्रतिवेदन के हिसाब से उपार्जन केंद्र से 1074 बोरी धान गायब है। राजस्व व खाद्य विभाग की संयुक्त टीम गायब धान के मामले की जांच कर रही है। मामले में 7 व 8 फरवरी को बोरियों की गिनती कराई जाएगी।


एमसीबी जिले के कमर्जी उपार्जन केंद्र में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में कुल 21880 क्विंटल धान की खरीदी हुई है। इसकी कीमत 4 करोड़, 77 लाख 64 हजार 40 रुपए है। धान खरीदी अवधि 1 नवंबर 23 से 4 फरवरी 24 तक कुल 342 किसानों ने अपना धान बेचा है।

इन किसानों को ऑनलाइन ऋण कटौती के बाद 4 करोड़ 45 लाख 96 हजार 964 रुपए का भुगतान किया गया है। तहसीलदार के नेतृत्व में संयुक्त टीम उपार्जन केंद्र कमर्जी भौतिक सत्यापन करने पहुंची थी।

इस दौरान केंद्र से 656 बोरी धान गायब पाया गया है। फिलहाल मामले की संयुक्त टीम जांच कर रही है। जांच के बाद समिति प्रबंधक से रिकवरी होगी और एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।


गायब धान की कीमत 12.4 लाख रुपए
जानकारी के अनुसार कमर्जी समिति/उपार्जन केंद्र से पटवारी प्रतिवेदन के हिसाब से 1074 बोरी धान गायब है, जिसकी कीमत 12.4 लाख है। मामले में समिति प्रबंधक को 2 दिन की मोहलत मिली है। धान की बोरियों को सही तरीके से स्टेक लगवाने निर्देश दिए गए हैं। मामले में राजस्व व खाद्य अधिकारी की संयुक्त टीम 7 व 8 फरवरी को बोरियों की गिनती कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें: बड़े भाई के साथ लिव-इन में रह रही महिला की 2 देवरों ने की हत्या, फिर लाश के साथ किया गैंगरेप


रापां उपार्जन केंद्र में भी मिली थी गड़बड़ी
आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कोटाडोल के रापां उपार्जन केंद्र में भी पिछले महीने धान खरीदी में भारी गड़बड़ी मिली थी। प्रशासनिक टीम के सत्यापन में 952 बोरी धान गायब पाया गया, जिसकी कीमत 29.51 लाख है। मामले में खरीदी प्रभारी रमाकांत पाण्डेय को खरीदी कार्य से तत्काल हटा दिया गया था।

भरतपुर तहसीलदार मनहरण सिंह राठिया, खाद्य अधिकारी संजय ठाकुर के नेतृत्व में टीम सत्यापन करने धान उपार्जन केंद्र रापा पहुंची थी। इस दौरान उपार्जन केंद्र के रिकॉर्ड में धान खरीदी की बकायदा एंट्री की गई थी।

लेकिन मौके पर धान मिला ही नहीं है। उपार्जन केंद्र के रिकॉर्ड के मुताबिक 2387 बोरी(952 क्विंटल)धान गायब है, जिसकी कीमत 29.51 लाख है। मामले में गड़बड़ी को लेकर उपार्जन केंद्र प्रभारी रापा के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कराया जाना है।


मामले की चल रही है जांच
कमर्जी केंद्र में धान की गड़बड़ी की आशंका है। मामले में अभी जांच चल रही है। जांच के बाद कितनी गड़बड़ी हुई है, इसकी सही जानकारी मिलेगी।
संजय ठाकुर, खाद्य अधिकारी मनेंद्रगढ़