1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश बॉर्डर पर कड़ी चौकसी, ऑफिसरों ने संदिग्ध हालत में पकड़े सवा 14 लाख रुपए

मनेंद्रगढ़ घुटरीटोला, जनकपुर चांटी व मनेंद्रगढ़ तिराहा बेरियर में तैनात निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई

2 min read
Google source verification
14 lakh caught by officer

Officers caught 4 lakh from bike rider

बैकुंठपुर. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ बार्डर में तैनात निगरानी समिति-फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने डेढ़ सप्ताह में दोपहिया-चारपहिया गाडिय़ोंं की संघन जांच अभियान में अब तक कुल 14 लाख 22 हजार रुपए नकद राशि पकड़ी है। मामले में नकद राशि जब्त कर जिला निगरानी समिति को रिपोर्ट सौंपी गई है।


चुनाव निगरानी समिति व फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने शुक्रवार रात मनेंद्रगढ़ के घुटरीटोला सीमा चौकी पर सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान कोठी निगवानी, बिजुरी निवासी प्रमोद सिंह पिता हरेंद्र सिंह की बाइक की जांच कर 4 लाख नकद राशि पकड़ी है। बाइक चालक ने फ्लाइंग स्क्वायड को भारतीय स्टेट बैंक का कियोस्क संचालित करने की बात कही।

वह मनेंद्रगढ़ से अपने घर कोठी जाने बाइक से निकला था और सारा पैसा कियोस्क से संबंधित होने की जानकारी दी। बावजूद नकद राशि के संबंध में कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका। मामले में टीम ने कार्रवाई कर नकद राशि को जब्त कर जिला टीम को रिपोर्ट भेजी है।


जनकपुर चांटी, कोटाडोल नेउर बेरियर में 3 लाख मिला
फ्लाइंग स्क्वायड ने 14 अक्टूबर शाम 6.30 बजे जनकपुर के मनेंद्रगढ़ तिराहा सुरक्षा प्वाइंट में सघन जांच अभियान चलाकर इनोवा से २ लाख नकद राशि पकड़ी है। वाहन मालिक संतोष कश्यप जनकपुर से चिरमिरी जाने निकले थे लेकिन वाहन मालिक कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

इससे नकद राशि को बरामद कर लिया गया है। वहीं कोटाडोल नेउर सुरक्षा प्वाइंट में जांच करते समय कार मालिक विश्वजीत सिंह के पास से 1 लाख रुपए जब्त किया है।


घुटरीटोला बेरियर के दो प्रकरण में 9.22 लाख जब्त
निगरानी समिति व फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने 16 अक्टूबर रात्रि सघन जांच अभियान चलाकर बाइक चालक से 5.22 लाख बरामद किया है। बाइक दो युवक सवार होकर घुटरीटोला, मनेंद्रगढ़ से होकर जनकपुर जा रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक की जांच करने पर डिक्की में नकद राशि मिली।

मामले में बाइक चालक ने कोई भी दस्तावेज पेश नहीं किया। जिससे नकद राशि को जब्त कर प्रकरण बताया और जिला समिति को रिपोर्ट भेजी गई। वहीं २६ अक्टूबर रात्रि में बाइक चालक से ४ लाख नकद राशि जब्त किया गया है।


बाइक चालक से 2 लाख 4 हजार 30 रुपए जब्त
निगरानी समिति व फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने 12 अक्टूबर की रात छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश सीमा चौकी घुटरीटोला में सघन जांच अभियान चलाकर बाइक चालक से 4 लाख 4 हजार 30 रुपए बरामद किया है। बाइक चालक ने निगरानी टीम को व्यापारी होने और व्यापार के सिलसिले में वसूली कर मनेंद्रगढ़ लौटने की बात कही थी।

हालाकि बाइक चालक के पास नकद राशि से संबंधित कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं था। मामले में निगरानी समिति ने नकद राशि को जब्त कर जिला समिति को रिपोर्ट भेज दी है।


चुनाव खत्म होने तक जारी रहेगी कार्रवाई
जनकपुर क्षेत्र में तीन सुरक्षा प्वाइंट बनाए गए हैं। इसमें चांटी, कोटाडोल नेउर व मनेंद्रगढ़ तिराहा शामिल हैं। बेरियर में २४ घंटे लगातार कड़ी नजर रखी जा रही है। बेरियर से गुजरने वाले हर गाड़ी का नंबर, चालक का नाम सहित अन्य जानकारी दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। चुनाव खत्म होने तक लगातार जांच व कार्रवाई जारी रहेगी।
मनमोहन सिंह, तहसीलदार जनकपुर