
Chirimiri news
बैकुंठपुर. Corona Breaking: चिरमिरी में 2 दिन के भीतर 44 कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद डीएवी व ऑफिसर्स कॉलोनी को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इसमें स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मेडियम स्कूल चिरमिरी के प्राचार्य, 2 शिक्षक सहित 40 बच्चे शामिल हैं। पॉजिटिव बच्चों की संख्या 37 बताई जा रही है। एक साथ इतनी संख्या में स्कूली छात्रों एवं शिक्षकों के पॉजिटिव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सभी शिक्षकों, स्टाफ, प्राचार्य व बच्चों को होम आइसोलेट कर इलाज की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। नगर निगम चिरमिरी (Nagar Nigam Chirimiri) में वार्ड क्रमांक 34 अहिल्या वार्ड एसइसीएल ऑफिसर कॉलोनी गोदरीपारा और वार्ड क्रमांक 24 डीएवी स्कूल कॉलोनी बरतुंगा में 2-2 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मामले में निगम आयुक्त के प्रस्ताव पर दोनों क्षेत्र को 14 दिन (17 जनवरी तक) के लिए कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
इस अवधि में प्रतिबंधित क्षेत्र में सामान्य रूप से आवाजाही पूरी तरीके से प्रतिबंधित रहेगा। प्रभारी तहसीलदार विप्लव श्रीवास्तव को कंटेनमेंट जोन प्रभारी बनाया गया है। गौरतलब है कि चिरमिरी में सोमवार को १० सहित जिले में कुल 52 पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। जिससे जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 52 पहुंच गई है। मेडिकल टीम कोरोना पॉजिटिव मरीजों को होम आइसोलेट कर इलाज कर रही है।
स्वामी आत्मानंद स्कूल के 40 शिक्षक-छात्र कोरोना पॉजिटिव
मंगलवार को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल चिरमिरी के 37 शिक्षक व छात्र पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी स्कूल के 3 शिक्षक सोमवार को पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद इनकी जांच शुरु की गई। इसमें 37 और पॉजिटिव मिले। इससे कुल संख्या 40 हो गई है। इनमें प्राचार्य के अलावा 2 शिक्षक व 37 बच्चे शामिल हैं।
कोविड हॉस्पिटल में विशेषज्ञ डॉक्टर्स की ड्यूटी लगी
कलक्टर श्याम धावड़े ने कोरोना वायरस के संक्रमण, रोकथाम तथा इलाज करने ईसीटीएच कंचनपुर में चिकित्सा विशेषज्ञोंं की ड्यूटी लगाई है। ईसीटीएच केयर सेंटर कंचनपुर बैकुंठपुर के प्रभारी अधिकारी डॉ अशोक कुमार सिंह मोबाइल-992694499 बनाए गए हैं। वहीं 3 से 16 जनवरी तक सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक डॉ प्रियंका सिंह, दोपहर 2 से रात्रि 8 बजे तक डॉ उत्तम केशव एवं रात्रि 8 से सुबह 8 बजे तक डॉ गिरिवर झालरिया की ड्यूटी लगी है। 17 से 30 जनवरी तक सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक डॉ जितेंद्र सिंह, दोपहर 2 से रात्रि 8 बजे तक डॉ सुमन बागची एवं रात्रि 8 से सुबह 8 बजे तक डॉ अनूप पैकरा ड्यूटी करेंगे। 31 जनवरी से 13 फरवरी तक सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक डॉ नवीन कुजूर, दोपहर 2 से रात्रि 8 बजे तक डॉ तेजकांत सोनकर एवं रात्रि 8 से सुबह 8 बजे तक डॉ राकेश अग्रवाल तैनात रहेंगे।
14 से 27 फरवरी तक सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक डॉ अनुराग तिवारी, दोपहर 2 से रात्रि 8 बजे तक डॉ गितेश पटेल एवं रात्रि 8 से सुबह 8 बजे तक डॉ तरूण कौशिक अपनी सेवाएं देंगे।
साथ ही डॉ योगेन्द्र चैहान ईएनटी चिकित्सक मोबाइल-9407831858 एवं डॉ श्रेष्ठ मिश्रा चिकित्सा अधिकारी मोबाइल-8085530028 की आइसीयू के गंभीर प्रकरणों में उपचार करने ऑनकॉल ड्यूटी लगी है। डॉ कलावती पटेल चिकित्सा अधिकारी पीजीएमओ मोबाइल-9300543530 गर्भवती से संबंधित गंभीर प्रकरणों में उपचार करने ऑनकॉल ड्यूटी पर उपस्थित रहेंगी।
लापरवाही बरतने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी
कोविड हॉस्पिटल में तैनात डॉक्टर्स के खिलाफ लापरवाही बरतने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। कलक्टर धावड़े ने कहा कि सौंपे गए दायित्वों के निर्वाहन में लापरवाही बरतने अथवा अनुपस्थित पाए जाने पर एपीडेमिक डिजीज एक्ट 1897, भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 188 व आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 का उल्लंान माना जाएगा। मामले में सिविल सेवा आचरण अधिनियम 1965 के नियम 3 के तहत कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
04 Jan 2022 05:59 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरीया
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
