
Rape
खडग़वां. 26मार्च को एकलव्य आवासीय विद्यालय के अधीक्षक ने मोबाइल पर 8वीं कक्षा में पढऩे रही बेटी के गायब होने की सूचना मोबाइल पर उसके पिता को दी। यह सुनते ही पिता के रोंगटे खड़े हो गए। उसने अगले दिन थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने छात्रा के मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे बिहार के औरंगाबाद से बरामद किया।
छात्रा को एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। यहां उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म भी किया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कोरिया जिले के खडग़वां थानांतर्गत एकलव्य संयुक्त आवासीय विद्यालय पोड़ीडीह के अधीक्षक ने कक्षा आठवीं में पढऩे वाली नाबालिग छात्रा के पिता को फोन कर बताया कि 26 मार्च की सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच छात्रा गैरहाजिर है। यह सुनते ही पिता के होश उड़ गए।
यह भी पढ़ें : दिल्ली से लौटते छात्रा को ट्रेन में हुआ प्यार , फिर कई बार हुई हमबिस्तर, अब उठाया ये कदम
फिर छात्रा के पिता ने 27 मार्च को खडग़वां थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा था कि उसकी बेटी का अपहरण होने की आशंका है। मामले में पुलिस अधिकारियों द्वारा विशेष टीम का गठन कर जांच शुरू की गई। इस दौरान साइबर सेल की मदद से पीडि़ता के मोबाइल, टावर लोकेशन, कॉल विवरण की जानकारी ली गई।
इसमें बिहार राज्य के औरंगाबाद में मोबाइल का लोकेशन मिला। पुलिस तत्काल वहां पहुंची और छात्रा को ग्राम अल्फा थाना सैथू जिला औरंगाबाद बिहार निवासी आरोपी पप्पू कुशवाहा पिता रामअवतार कुशवाहा के कब्जे से बरामद कर लिया। पुलिस युवक को गिरफ्तार कर थाने ले आई।
यहां आरोपी के खिलाफ धारा 363,366, 376, पाक्सो एक्ट के धारा 4-6 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी शशिकांत टंडन, एएसआई आरएस मरावी, चंद्रलेखा, चंद्रप्रताप,राजेश सिंह व अन्य शामिल थे।
Updated on:
05 Apr 2018 02:21 pm
Published on:
05 Apr 2018 02:21 pm
