
Scorpio-bike fell in the bridge
पोंड़ी चिरमिरी. नागपुर-चिरमिरी के बीच रेलवे क्रॉसिंग के पास शुक्रवार की शाम को तेज रफ्तार बाइक व कार में आमने-सामने जबदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक में बैठी युवती व कार सवार 2 युवकों को गंभीर चोटें आईं। युवती की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
कोरिया जिले के चिरमिरी हल्दीबाड़ी स्थित मोहन कॉलोनी निवासी परमेश्वर चौहान उर्फ लल्लू शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे बाइक पर सवार होकर नागपुर से चिरमिरी की ओर जा रहा था। बाइक पर एक युवती भी बैठी थी। इसी दौरान नागपुर रेलवे फाटक के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार से उनकी जबरदस्त भिड़ंत हो गई।
हादसे में कार व बाइक पुलिया के नीचे गिर गई। गंभीर चोट लगने से बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार युवती और कार में सवार 2 युवक को गंभीर चोटें आई हंै।
मामले की सूचना पर नागपुर पुलिस घटना स्थल पहुंची और युवक के शव को पानी से निकालकर मनेंद्रगढ़ अस्पताल की मरच्यूरी में भेज दिया है। रात होने के कारण शनिवार को पीएम कराया जाएगा।
युवती की भी हालत गंभीर
नागपुर पुलिस के अनुसार दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद बाइक में सवार गंभीर रूप से घायल युवती को बड़ी बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
युवती की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। वहीं कार चालक व उसका साथी भी गंभीर रूप से घायल हैं। दुर्घटनाग्रस्त कार ग्राम सेमरा की बताई जा रही है।
Published on:
09 Nov 2018 07:23 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
