युक्तियुक्तकरण को लेकर गठित जिला स्तरीय समिति ने बीईओ (BEO suspended) की मनमानी पकड़ी थी। समिति ने युक्तियुक्तकरण में मिले अभ्यावेदनों के निराकरण के लिए 7 जून को दस्तावेजों का मिलान किया। इसमें पाया गया था कि मनेंद्रगढ़ ब्लॉक के 3 स्कूल माध्यमिक शाला लेदरी, साल्ही और प्राथमिक शाला चिमटीमार में दुर्गा त्रिपाठी, गुंजन शर्मा, संध्या देवी सिंह का अतिशेष चिन्हांकन गलत किया गया है।