मनेंद्रगढ़। CG Breaking News: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले भरतपुर सोनहत की बीजेपी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह को बड़ा झटका लगा हैं। दरअसल चुनाव आयोग के नोटिस का जवाब नहीं देने पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। आचार संहिता का उल्लंघन करने पर सोनहत थाने में धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।