उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों पर फोकस कर लोगों को उसका लाभ दिलाएं। विभागीय योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन कर शासन-प्रशासन की अच्छी छवि निर्मित करना विभागों की जिम्मेदारी है। स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है, सुपोषण अभियान के क्रियान्वयन में लापरवाही न हो, एनीमिक महिलाओं तथा कुपोषित बच्चों को नियमित पोषण आहार की उपलब्धता शतप्रतिशत सुनिश्चित हो।