सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
ग्राम पंचायत कछाड़ी, छिंगुरा और सोनहत क्षेत्र के ग्रामीणों ने मामले को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष गुलाब कमरो को जानकारी दी है। इस पर सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करने और तत्काल सुधार नहीं करने पर विरोध प्रर्दशन करने का आश्वासन दिया है। ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री लव प्रताप का कहना है कि सड़क में गिटटी की बहुत कम मात्रा डाली गई है और अमानक गिटिटयों का उपयोग किया गया है। इसके अलावा डामरीकरण का कार्य में भी मिटटी सड़क के ऊपर सीधे जीरा (छोटी) गिटटी में डामर मिला कर रोलिंग कराया गया है।