गोड़वाना गणतंत्र पार्टी के भरतपुर-सोनहत विधानसभा प्रत्याशी श्याम सिंह के नेतृत्व में कलक्टर जनदर्शन में ग्राम पंचायत महाराजपुर आमाडांड़ में एक प्राइवेट कंपनी की संचालित क्रशर व पत्थर खदान को बंद कराने की गुहार लगाई है। वहीं ग्राम पंचायत लोहारी, महाराजपुर व मोरगा के पंचायत प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया है।