
Girl child
अंबिकापुर. 2 दिन पूर्व 7 साल की बेटी अपनी मां के साथ सो रही थी। इसी दौरान उसने मां को बताया कि जब दोपहर में आप राशन लेने गई थीं तो चाचा ने उसके साथ गलत काम किया है। बेटी की यह बात सुनते ही मां के होश उड़ गए।
दूसरे दिन माता-पिता बेटी को लेकर अस्पताल पहुंचे और उसका उपचार कराया। फिर थाने में पहुंचकर रिश्ते में लगने वाले चाचा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
दरअसल सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थानांतर्गत 7 वर्षीय एक बालिका 9 सितंबर को अपने घर के बाहर थी। इसी दौरान ग्राम सुमेरपुर निवासी 20 वर्षीय संत कुमार यादव उर्फ केरा पिता भरतलाल वहां पहुंचा। वह रिश्ते में बालिका का चाचा लगता है। उसने भतीजी से उसके मां के संबंध में पूछताछ की।
जब बालिका ने बताया कि मां राशन लेने गई है तो युवक की नीयत डोल गई। उसने बालिका को अपने साथ चलने कहा। उसने कहा कि वह उसे उसकी मां के पास राशन दुकान ले जाकर छोड़ देगा। यह सुनकर बालिका उसके साथ चली गई।
स्कूल की ओर ले जाकर किया अनाचार
मासूम का हाथ पकड़कर चाचा साथ ले जा रहा था। इसी बीच वह उसे रास्ते में पडऩे वाले स्कूल की ओर ले गया और यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने बालिका को सोसायटी पहुचाने की जगह वापस घर पहुंचा दिया।
रात में मां को बताई बात
खाना खाकर सोने के दौरान बालिका ने मां को आरोपी चाचा की हरकतों के बारे में बताया। यह सुनकर मां की नींद उड़ गई। अगले दिन बेटी का अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया और शाम को रामानुजनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
पीडि़ता की मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी संतकुमार यादव को उसके घर से धरदबोचा। पुलिस ने मंगलवार को उसे धारा ३७६ क, ख व पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Published on:
12 Sept 2018 04:18 pm
बड़ी खबरें
View Allसुरजपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
