Koria Crime News : दो युवक बीच रास्त में बाइक रोककर लिफ्ट मांगने के बाद सुनसान इलाके में रोकवाया और धमकी देकर बाइक-मोबाइल लूटकर फरार हो गए। ग्राम गदबदी निवासी विनोद कुमार ने थाना में अपराध पंजीबद्ध कराया है।(cg news today) जिसमें बताया कि 25 मई को मार्बल दुकान बैकुंठपुर में काम करने गया था। रात लगभग 8 बजे अपनी हिरो कंपनी की मोटर सायकल क्रमांक सीजी16 सीएम 9470 से अपने घर गदबदी जा रहा था। पॉलीटेक्निक कॉलेज सलका के पास पहुंचा, उसी समय एक काला लम्बा लड़का लोवर शर्ट पहन रोड किनारे खड़ा था। (cg breaking news) मुझे देखकर गाड़ी को रोकने के लिए हाथ दिया। तब मैं गाडी को धीरे किया। मुझसे लिफ्ट मांगा और बोला आगे तक जाना है। जिससे मैं बैठा लिया।