बैकुंठपुर. Dirty photo: अप्रैल माह में बिहार के एक युवक ने कोरिया जिले के सोनहत थाना क्षेत्र निवासी एक युवती की अश्लील फोटो उसके घरवालों के मोबाइल पर भेज दी थी। घरवालों ने जब इस संबंध में युवती से पूछताछ की तो घबरा गई। इसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। युवती के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले को जांच में लिया। इसी बीच पुलिस ने बिहार के औरंगाबाद जिले से 2 युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों को रविवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।