बैकुंठपुर. Drowned in waterfall: सूरजपुर जिले से अपने दोस्तों व परिचितों के साथ एक युवक कोरिया जिला स्थित गौरघाट जलप्रपात में शनिवार को पिकनिक मनाने आया था। इसी बीच नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। वहां रहे लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसमें वे सफल नहीं हो सके। सूचना पर नगर सेना की टीम ने युवक का शव खोजने 2 घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया। अंधेरा हो जाने के कारण रविवार की सुबह फिर रेस्क्यू शुरु किया जाएगा।