बैकुंठपुर. Earthquake: कोरिया जिले में गुरुवार की आधी रात को भूकंप (Earthquake) के कंपन से चरचा आरओ माइंस में एयर ब्लास्ट (धमाका) हुआ। इससे ड्यूटी कर रहे कॉलरी कर्मी तिनके की तरह इधर-उधर उड़ गए। हादसे में नाइट ड्यूटी में तैनात ओवरमैन, माइनिंग सरदार सहित 3 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल (Serious injured) हो गए हैं। तीनों को बिलासपुर के अपोलो हॉस्पिटल रेफर किया गया है। गौरतलब है कि 11 जुलाई को भी कोरिया जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 18 दिन में कोरिया जिले में भूकंप की यह दूसरी घटना है।