बैकुंठपुर. Gangrape: 7 महीने पूर्व एक नाबालिग से 2 दिन अलग-अलग जगह पर 5 युवकों ने सामूहिक बलात्कार किया था। इसमें यूथ कांग्रेस नागपुर नगर अध्यक्ष भी शामिल था। इस मामले में पुलिस ने यूथ कांग्रेस नेता समेत 4 युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक युवती व युवक फरार हैं। पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी हुई है। दरअसल नाबालिग को एक युवती अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गई थी और युवकों के हवाले कर दिया था। पहले दिन 2 युवकों ने जबकि दूसरे दिन 3 युवकों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार (Gangrape) किया था। मामले की रिपोर्ट नाबालिग ने थाने में दर्ज कराई थी।