2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आधी रात घर में घुसे हथियारबंद युवकों ने प्रिंसिपल पर किया प्राणघातक हमला, गंभीर हालत में शहडोल रेफर

वर्तमान में माड़ीसरई हायर सेकण्डरी स्कूल में हैं पदस्थ, इसके पूर्व प्रभारी बीईओ का संभाल चुके थे पद्भार, पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरीया

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 3 Aug 2018, 7:02 PM IST

Injured principal

Injured principal

जनकपुर. कोरिया जिले के जनकपुर से लगे ग्राम माड़ीसरई हायर सेकण्डरी स्कूल के प्राचार्य गुरुवार की रात अपने घर में भतीजे के साथ सो रहे थे। इसी दौरान कुछ हथियारबंद युवक घर में घुस आए। इसके बाद उन्होंने प्राचार्य पर प्राणघातक हमला कर दिया। हमले में प्राचार्य के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आई हैं।

वारदात को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गए। इसके बाद भतीजे द्वारा अपने चाचा को पड़ोसियों की मदद से स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया। फिलहाल प्राचार्य का इलाज मध्यप्रदेश के शहडोल जिला अस्पताल में जारी है। इधर पुलिस ने प्राचार्य के परिजन की रिपोर्ट पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।


कोरिया जिले के भरतपुर के तत्कालीन प्रभारी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी व माड़ीसरई के प्राचार्य एसबी सिंह के घर गुरुवार की रात हथियार लेकर अज्ञात लोग घुस गए और ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

वारदात के समय प्राचार्य अपने भतीजे के साथ एक ही कमरे में सो रहे थे। मामले की सूचना पर स्थानीय ग्रामीणों की मदद से प्राचार्य को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर भर्ती कराया गया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण शहडोल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

मामले में मनेंद्रगढ़ एसडीओपी अनुज गुप्ता माड़ीसरई पहुंचे हैं और हमलावरों की सरगर्मी से तलाश करने निर्देश दिए हैं। जनकपुर पुलिस अज्ञात हमलावरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।


प्रभारी बीईओ के रूप में काम कर चुके हैं प्राचार्य
अज्ञात लोगों के हमले से गंभीर प्राचार्य जनकपुर विकासखण्ड में प्रभारी बीईओ के रूप में कामकाज संभाल चुके हैं। वारदात की रात प्राचार्य व भतीजा एक ही कमरे में सो रहे थे, लेकिन भतीजा सुरक्षित है।

वहीं हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर चले गए, लेकिन घर का सामान, पैसा को हाथ तक नहीं लगाया है। इससे वारदात को किसी रंजिशवश अंजाम देने की संभावना जताई जा रही है।