
Theft in house
बैकुंठपुर. पति-पत्नी अपनी बेटी के साथ बहू के मायके में शामिल होने गए थे। 2 दिन बाद उनके पड़ोसी ने बताया कि घर का ताला टूटा हुआ है, लगता है चोरी हो गई है। यह सुनते ही परिवार भागता वापस लौटा। यहां घर का नजारा देख सभी सन्न रह गए।
घर की आलमारी में रखे 60 हजार रुपए नकद व 1 लाख 35 हजार के जेवर पार थे। फिर परिवार ने कोतवाली पहुंच चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। कुल चोरी 1 लाख 95 हजार की बताई जा रही है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
बैकुंठपुर शहर के जैन मंदिर के पास वार्ड नंबर-7 निवासी किरण चौधरी ने कोतवाली में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में उसने बताया है कि उनके पति चरचा कलरी में नौकरी करते हैं। 28 अक्टूबर सुबह 7 बजे वह, पति तथा बेटी दमोह मध्यप्रदेश बहू के मायके में आयोजित कार्यक्रम में गए थे। इस दौरान घर में कोई नहीं था।
31 अक्टूबर को सुबहपड़ोसी ने फोन कर घर में चोरी होने की सूचना दी। इससे अपने परिवार के साथ रात्रि 8.30 बजे घर पहुंची और देखी तो बाहर के दरवाजा का ताला टूटा था। अन्दर घुसने पर सभी कमरे का ताला टूटा और सामान कपड़ा बिखरा पड़ा था।
मेरी व बहू की आलमारी टूटी थी और लॉकर से 60 हजार रुपए नकद, मेरा व बहू के सोने के जेवर, हार, चूड़ी, टप्स, चेन, बेंदी, अंगूठी, मंगलसूत्र, चांदी का जेवर, पायल, करधन, चूड़ी, सिक्का, कड़ा चोरी हो गई है। छत पर जाने वाले रास्ता के दरवाजे का भी ताला टूटा है।
पड़ोसी बोला- टूटा था ताला
पड़ोसी ने पूछने पर बताया कि 30 अक्टूबर शाम को ताला लगा था और 31 अक्टूबर की सुबह ताला टूटा था। महिला ने कहा कि घर का पूरा सामान बिखरा है और बिल नहीं मिल रहा है। मिलने पर बिल पेश करूंगी। मामले की रिपोर्ट पर धारा 380, 457 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
Published on:
02 Nov 2018 07:45 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
