
Student beaten by peon
बैकुंठपुर. Brutally beaten: प्री-मैट्रिक आदिवासी छात्रावास में रहने वाले छात्र द्वारा अपनी मां की मृत्यु तिथि नहीं बताने पर वहां पदस्थ भृत्य ने बेरहमी से पिटाई की। मामले में शिवपुर व रामपुर पंचायत के जनप्रतिनिधि जांच करने पहुंचे और पीडि़त छात्र से पूछताछ कर पंचनामा तैयार कर पटना थाना को सौंपा है। मारपीट में घायल छात्र का अस्पताल में जनप्रतिनिधियों द्वारा इलाज कराया गया।
बैकुंठपुर विकासखंड के ग्राम पसला में प्री-मैट्रिक आदिवासी छात्रावास संचालित है। छात्रावास में ग्राम पसला निवासी 7वीं का छात्र जसवंत सिंह पिता मानसाय सिंह रहता है। 19 दिसंबर की रात करीब 10 बजे छात्रावास के भृत्य ने छात्र से उसकी मां के निधन की तिथि पूछी थी।
इस दौरान छात्र तिथि नहीं बता पाया। इससे आक्रोशित छात्रावास के भृत्य संजय तिवारी ने छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद पसला सरपंच पितांबर सिंह ठाकुर जायजा लेने पहुंचे और पटना थाने में छात्र से मारपीट करने की लिखित सूचना दी।
साथ ही पीडि़त छात्र जसवंत को सामुदायिक स्वास्थ्य पटना में इलाज कराया गया। मारपीट के कारण छात्र के हाथ-पैर में सूजन है और पीठ के बाएं तरफ डंडे से पीटने के निशान पाए गए हैं।
पंचनामा में 2 सरपंच व ग्रामीणों के हस्ताक्षर
छात्रावास में रहने वाले छात्र की बेरहमी से मारपीट करने के मामले में ग्राम पंचायत शिवपुर व रामपुर के सरपंच सहित ग्रामीण जांच करने पहुंचे।
इस दौरान ग्रामीणों की मौजूदगी में पीडि़त छात्र से मारपीट के संबंध में पूछताछ की गई। मामले में पंचनामा तैयार किया गया है। इसमें सरपंच पीतांबर सिंह ठाकुर, जगदीश साहू, गोपाल सिंह कमरो, हरिश चंद कमरो, शिवभजन, भजन सिंह सहित अन्य ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।
मारपीट की मिली है सूचना
छात्रास के एक छात्र के साथ मारपीट की सूचना मिली है। मामले की जानकारी ली जा रही है। पूरी जानकारी नहीं आ पाई है। अभी मैं एमसीबी में मीटिंग में आई हूं।
ऊषा लकड़ा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरिया
Published on:
20 Dec 2023, 8:53 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोरीया
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.