प्रदेश के सबसे बड़ा वार्ड में बुनियादी सुविधाओं का मोहताज
ग्रामीणों का कहना है कि साजापहाड़ वार्ड क्षेत्रफल के हिसाब से नगर निगम चिरमिरी सहित प्रदेश का सबसे बड़ा वार्ड है। यह वार्ड साजापहाड़ और चित्ताझोर तक फैला है। ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण जनप्रतिनिधि यहां नहीं आते हैं, लेकिन चुनाव आते ही वायदा, विकास की खोखली बात करने लगते हैं।