19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Koria / Video: राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों का सिर पर शराब की बॉटल रखकर डांस का वीडियो वायरल, गाना है- ‘पीले-पीले ओ मोरे राजा, पीले-पीले ओ मोरे जानी..’

Video: राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों का सिर पर शराब की बॉटल रखकर डांस का वीडियो वायरल, गाना है- ‘पीले-पीले ओ मोरे राजा, पीले-पीले ओ मोरे जानी..’

Liquor dance: राजधानी रायपुर में 2 सितंबर को राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल होकर बस से लौट रहे थे राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य, वायरल वीडियो में सभी शराब के नशे में दिख रहे धुत, तिरंगा मूवी के गाने पर जमकर किया डांस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरीया

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 5 Sep 2023, 3:49 PM IST

Liquor dance

Liquor dance by Rajiv Yuva Mitan Club members

बैकुंठपुर. Liquor dance: 2 सितंबर को रायपुर में राहुल गांधी का दौरा था। इसमें मंत्री, विधायक समेत पूरे प्रदेश भर के कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता व राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य शामिल हुए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद रायपुर से बस से लौटने के दौरान राजीव युवा मितान क्लब नागपुर सेमरा, जिला एमसीबी के सदस्यों का एक सामूहिक डांस सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह की चर्चा भी कर रहे हैं।


दरअसल वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि राजीव युवा मितान क्लब नागपुर के सदस्य शराब के नशे में धुत हैं। सभी ने सीएम की फोटो छपी टी-शर्ट पहन रखी है और सिर पर ब्रांडेड शराब की बॉटल रखकर डांस कर रहे हैं।

जिस गाने पर ये युवा डांस कर रहे हैं, वह तिरंगा मूवी का है। इस मूवी में एक्टर राजकुमार व नाना पाटेकर शराब पीकर डांस करते हैं। इस गाने के बोल हैं- ‘पीले-पीले ओ मोरे राजा, पीले-पीले ओ मोरे जानी...।’ अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

5 क्लब को किया गया था सम्मानित
बताया जा रहा है कि राहुल गांधी के रायपुर दौरे के दिन प्रदेशभर के राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों को भी बुलाया गया था। कार्यक्रम के दौरान 5 क्लबों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम खत्म होने के बाद बस से लौटने के दौरान नागपुर स्थित राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों ने इस प्रकार से अपनी खुशी का इजहार किया।

यह भी पढ़ें: भाभी के हाथ से 12 वर्षीय भतीजी को खींचकर ले गया चाचा, रास्ते में 2 बार किया बलात्कार, बेरहमी से पीटा भी


शराब पीकर इस तरह नाचना बिल्कुल गलत
इस संबंध में भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र के राजीव युवा मितान क्लब के समन्वयक अंकुर प्रताप सिंह का कहना है कि अगर कार्यकताओं ने इस तरह की हरकत की है तो यह बिल्कुल गलत है। मैं इस बारे में पता करवाता हूं। मेरी जानकारी में ये नहीं है। शराब पीकर इस तरह नाचना बिल्कुल गलत है।