22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Koria / Road accident: तेज रफ्तार मेटाडोर की टक्कर से बाइक सवार 2 युवकों की मौत, सिर के बल गिरे सडक़ पर

Road accident: तेज रफ्तार मेटाडोर की टक्कर से बाइक सवार 2 युवकों की मौत, सिर के बल गिरे सडक़ पर

Road accident: दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ दर्ज किया अपराध
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरीया

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 24 May 2025, 8:17 PM IST

road accident

Dead body of young man

बैकुंठपुर। केल्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम बेहराटोला में तेज रफ्तार मेटाडोर (मिनी ट्रक) ने शुक्रवार की देर शाम बाइक सवार 2 युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर (Road accident) से दोनों सिर के बल सडक़ पर जा गिरे। सिर में गंभीर चोट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस व मृतकों के परिजन मौक पर पहुंचे। शवों को देख उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

केल्हारी थाना क्षेत्र के घाघरा नवाटोला निवासी रामलाल 30 वर्ष और मान सिंह 28 वर्ष शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे अपनी बाइक से रामानुजनगर तिराहा की तरफ जा रहे थे। दोनों ग्राम बहेराटोला में पहुंचे ही थे कि तिराहे (Road accident) की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे मिनी ट्रक (मेटाडोर) क्रमांक सीजी 16 सीएम 6521 के चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते ही दोनों को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक समेत सडक़ पर सिर के बल (Road accident) जा गिरे। सिर से काफी मात्रा में खून बह जाने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना ग्राम बहेराटोला निवासी पंचराम के सामने घटित हुई। उसने ही पुलिस को मामले की सूचना दी।

ये भी पढ़ें: Leopard skin smuggling: तेंदुए की खाल के साथ बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार, वाइल्ड लाइफ कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने की कार्रवाई

Road accident: परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

दुर्घटना (Road accident) की सूचना मिलते ही केल्हारी पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं मृतकों के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों का शव देख उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शवों को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। शनिवार को पीएम पश्चात शव परिजन को सौंप दिया गया। वहीं पुलिस ने मेटाडोर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।