इसमें समस्त विभाग, विभागाध्यक्ष, संभागायुक्त, कलक्टर को नवंबर 2004 से पुरानी पेंशन योजना लागू करने निर्देश दिए गए थे। वहीं छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षाविभाग मंत्रालय रायपुर से जारी 30 जून 2018, संविलियन निर्देश क्रमांक-1 में संविलियन की सेवा शर्त बिंदु क्रमांक-04 के अनुसार शिक्षक एलबी (शिक्षाकर्मी) की 1 जुलाई 2018 से सेवाकाल की गणना करने का निर्णय लिया गया है।