इसी बीच शनिवार की रात्रि लगभग 12 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप क्रमांक सीजी 16ए-2011 में 60 बोरी नकली एनपीके रासायनिक उर्वरक खपाने के लिए ग्राम तेजपुर की ओर से लाया जा रहा है। तभी थाना प्रभारी अलरिक लकड़ा, आरक्षक राकेश यादव, दशरथ राजवाड़े व अन्य पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर पिकअप क्रमांक सीजी 16 ए 2011 को धर दबोचा।