25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सस्पेंड शिक्षाकर्मी निकला बीडीसी का भाई, फिर सीईओ पर डीएम के सामने लगाए ये गंभीर आरोप- देखें Video

बैकुंठपुर के दो शिक्षाकर्मी को निलंबित करने का मामला, जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों ने कलक्टर से मिलकर दी सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरीया

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 7 Feb 2018, 3:09 PM IST

Complaint of CEO

Complaint of CEO

बैकुंठपुर. स्थानांतरण के 3 महीने तक आदेश का पालन नहीं करने वाले शिक्षाकर्मी वर्ग-3 को निलंबित करने के बाद जनपद सीईओ ही पर गंभीर आरोप लगा दिया गया है। मामले में जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि कलेक्टर दरबार पहुंच गए और जनपद सीईओ के खिलाफ दुव्र्यवहार सहित कई गंभीर आरोप लगाकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। निलंबित शिक्षाकर्मी को जनपद सदस्य का भाई होने की बात कही जा रही है।


कोरिया जिले के जनपद पंचायत बैकुंठपुर के अध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष अनिल जायसवाल सहित 15 जनप्रतिनिधि बुधवार की दोपहर कलेक्टर के दरबार में पहुंचे। इस दौरान जनपद पंचायत सीईओ के खिलाफ दुव्र्यवहार सहित कई गंभीर आरोप लगाकर कार्रवाई करने की मांग रखी। अधिकारी के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने पर आमरण-अनशन पर बैठने और सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी दी गई है।

जनप्रतिनिधियों ने अपने हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपकर बताया कि जनपद सीईओ द्वारा निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से अभद्रता की जाती है। आंगनबाड़ी नियुक्ति के मामले को एक साल, पेंशन योजना के प्रकरणों को 9 महीने से रोक कर रखा गया है। सेक्टर ऑपरेटर्स को कार्य कराने के बाद भुगतान के लिए सरपंच-सचिव को मना कर दिया गया है।

वहीं सामान्य सभा और सामान्य प्रशासन समिति की बैठक करने से पहले सदस्यों से कोई राय नहीं ली जाती है। जनप्रतिनिधियों ने मनरेगा योजना से 1 मुर्गी फार्म शेड, 2 बकरी पालन शेड, 3 डेयरी फार्म शेड, 4 कूप निर्माण व मस्टररोल निकालने के नाम पर पैसे की मांग करने का आरोप लगाया है।


इस मामले से जुड़ा है मुद्दा
प्राथमिक शाला बसोरपारा में पदस्थ सहायक पंचायत शिक्षक प्रीतम एक्का को शैक्षणिक व्यवस्था के तहत नवंबर 2017 को प्राथमिक शाला धरमपुर में पदस्थ किया गया था। लेकिन तीन महीने बाद भी पुरानी पदस्थापना स्कूल को नहीं छोड़ा और उच्च अधिकारी के स्थानांतरण आदेश की अनदेखी कर पुराने स्कूल में अध्यापन कार्य करा रहा था।

मामले में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बैकुंठपुर द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र जारी की गई थी। उन्होंने उसका संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी व प्रधानपाठक के प्रतिवेदन के आधार पर पंचायत शिक्षक एक्का और एक महीने से गायब रहने वाले देवखोल के शिक्षाकर्मी आशु सिंह को कर्तव्यों का निर्वहन नहीं करने करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबित एक शिक्षाकर्मी को बैकुंठपुर के जनपद सदस्य का भाई होने की बात कही जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

कोरीया

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग