इसके तहत कोटा जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 1 व 4 और सोगरिया स्टेशन पर उन्नत और अत्याधुनिक तकनीक, पारदर्शी लेनदेन के लिए कप्युटरीकृत रसीद की व्यवस्था की गई है। इन सुविधाओं के साथ दोनों स्टेशनों पर तीन नए पार्किंग कॉन्ट्रेक्ट का आवंटन किया गया है। इस नए पार्किंग कॉन्ट्रेक्ट में 10 मिनट ड्रॉप एंड गो के लिए यात्रियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह नई पार्किंग सुविधा सोगरिया स्टेशन पर 12 मई से, कोटा प्लेटफॉर्म संख्या 4 पर 23 मई से और कोटा प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर 26 मई से शुरू होगी।