
कोटा . सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने धोखाधड़ी व वित्तीय अनियमितताओं के चलते प्रदेश के दो दर्जन ई-मित्र कियोस्क को ब्लैकलिस्ट किया। विभाग ने इन कियोस्क संचालकों की संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कराई है। आमजन अब इन कियोस्क से कोई भी लेन-देन व अन्य सेवाओं का लाभ नहीं उठा सकेंगे।
Read More:सिग्नल लाइटें कंट्रोल नहीं कर पाई कोटा का ट्रेफिक, एयरोड्राम से झालावाड़ रोड तक वाहनों की लग रही लंबी कतार
कोटा में हुई थी 20 लाख की धोखाधड़ी
कोटा के भीमगंजमंडी में सीएमएस कम्प्यूटर्स लिमिटेड के नाम से संचालित ई-मित्र कियोस्क संचालक आशु चौधरी के खिलाफ पिछले दिनों बिजली-नल व अन्य बिलों की राशि के मामले में 20 लाख की धोखाधड़ी की रिपोर्ट नयापुरा व कैथूनीपोल थाने में कराई गई थी। हालांकि संबंधित कियोस्क संचालक को जेल भेज दिया था, लेकिन विभागीय कार्रवाई में कियोस्क को ब्लैकलिस्ट किया गया है।
कहां कितने ब्लैक लिस्ट
सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उपनिदेशक तरुण कुमार ने बताया कि प्रदेश भर में 24 कियोस्क ब्लैक लिस्टेड किए गए हैं। भीमगंजमंडी में पिछले दिनों एक ई-मित्र कियोस्क पर कार्रवाई की थी। इसमें संचालक ने वित्तीय अनियमितता के मामले में 20 लाख की धोखाधड़ी की थी। इसकी दो थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। विभाग ने कार्रवाई करते हुए इसे भी ब्लैक लिस्ट किया।
Published on:
14 Mar 2018, 8:35 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.