25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kota Accident: 8 महीने के बेटे समेत 4 की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार कार ने बाइक के उड़ाए परखच्चे, झाड़ियों में गिरे शव

4 People Died In Road Accident: तेज़ रफ्तार कार ने बाइक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि बच्चों समेत दंपति की मौत हो गई और बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसा इतना भयावह था कि चारों शव उछल कर झाड़ियों में इधर-उधर जा गिरे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 15 Apr 2025, 10:16 PM IST

Rajasthan Road Accident: राजस्थान के कोटा जिले के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र से सुबह-सुबह एक दर्दनाक सड़क हुआ जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। दरअसल तेज़ रफ्तार कार ने बाइक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि बच्चों समेत दंपति की मौत हो गई और बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसा इतना भयावह था कि चारों शव उछल कर झाड़ियों में इधर-उधर जा गिरे। सूचना मिलते ही सुल्तानपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की।

8 महीने के बेटे की दर्दनाक मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज़ रफ्तार कार सामने से आ रही बाइक को जबरदस्त टक्कर मारते हुए निकल गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार दंपति, 8 महीने का बेटा और 17 साल की साली घटनास्थल से दूर जा गिरे। राहगीरों ने हादसे को देखकर तुरंत एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी।

हादसे के बाद चारों को गंभीर हालत में सुल्तानपुर के अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के बाहर काफी भीड़ जमा हो गई। चारों शवो को सुल्तानपुर चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है।

ये हुई पहचान

जानकारी अनुसार बीरा उर्फ लियाकत पुत्र सिद्दीक (निवासी भोरा) उसकी पत्नी सितारा और 8 माह के बच्चे लईक के साथ इटावा से बाइक पर मंगलवार सुबह अपने गांव भोरा वापस लौट रहा था। उनके साथ श्योपुर निवासी 17 साल की साली जोया भी थी।

मोरपा गोराजी के पास सुल्तानपुर की ओर से जा रही एक तेज रफ्तार कार ने उनके सामने से टक्कर मार दी। जिससे चारों की दर्दनाक मौके पर ही मौत हो गई।

कार में सवार लोगों को भी आई हल्की चोटें

हादसे में कार सवार तीन लोगों को भी हल्की चोटें आई हैं। उन्हें अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया है। कार को जब्त कर लिया गया है और चालक से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज़ रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाना हादसे का कारण माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के पूर्व मंत्री का निधन… इलाके में शोक की लहर, गहलोत और डोटासरा ने जताया दुख

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग